रुपयों के विवाद में पार्टनर ने एल्विश यादव के घर पर करवाई थी फायरिंग
गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करोड़ों रुपये के वित्तीय विवाद और रुपयों के लालच में आरोपी ने शूटरों से वारदाता को अंजाम दिलवाया। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि गिरफ्तार 31 वर्षीय भविष्य दहिया यूट्यूबर एल्विश यादव का कारोबारी साझेदार रह चुका है। सेक्टर-57 स्थित एल्विश के आवास पर मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने 17 अगस्त 2025 को ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। एल्विश यादव के पिता की शिकायत और घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.