रुपयों के विवाद में घर में घुसकर दंपति से मारपीट, चार पर मुकदमा
अमरोहा, जून 1 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर दंपति से मारपीट की गई। भाई बचाने आया तो उसकी भी पिटाई की गई। मामले में तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ सैदनगली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सैदनगली कस्बा की जामा मस्जिद निवासी शबाना खातून का कहना है कि सोमवार दोपहर वह घर पर बैठी थीं। इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला बाकरी निवासी मुस्ताक, शाकिब, अफजाल व उनका बहनोई आले हसन निवासी मालीखेड़ा थाना अमरोहा देहात घर में घुस आए। रुपयों के लेनदेन को लेकर उक्त आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट कर दी। शबाना खातून व उसके पति मोहम्मद यामीन को बुरी तरह पीटा। यामीन को खुली चोट लगी। शबाना के भाई वसीम ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। चीख पुकार सुन मौके पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.