मुजफ्फर नगर, मई 30 -- मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया। मीरापुर के मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी इकरामुद्दीन मेवाती और परवेज मेवाती पक्ष के बीच कब्रिस्तान के रुपयों को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार देर शाम रुपये मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों ओर से पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। यह भी पढ़ें- मुखबिरी के शक में दो पक्षों में विवाद, कई घायल मारपीट में इकरामुद्दीन, उसकी पत्नी सायरा और पुत्र शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल इकरामुद्दीन ने ...