रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक से मारपीट
मेरठ, मार्च 14 -- नगर पंचायत दौराला के वार्ड नौ निवासी एक युवक ने गांव निवासी एक युवक पर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वार्ड नौ निवासी सोनू कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह डेयरी पर दूध की सप्लाई का काम करता है। गांव के ही पीर वाला तालाब निवासी दोस्त कपिल के साथ कुछ समय पूर्व रुपयो के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। तभी से उसका दोस्त उससे रंजिश रखता है और 60 हजार रुपये की मांग कर रहा है। एक मार्च की सुबह उसका दोस्त हाथ में चाकू लेकर उनके घर में घुस आया था और गाली-गलौज कर मारपीट की थी। उसके शोर मचाने पर परिजनों और पडोसियो को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए बीच बचाव को आई उसकी पत्नी को भी धक्का मारकर भाग गया था। इंस्पेक्टर दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.