रांची, जनवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत संचालित विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने की। उन्होंने योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास की वर्तमान स्थिति, भुगतान की प्रगति तथा निर्माण कार्य की गति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि वैसे सभी लाभुक, जिन्होंने आवास निर्माण के लिए तय राशि प्राप्त तो कर ली है, लेकिन अब तक आवास निर्माण कार्य शुरू या पूर्ण नहीं किया है, वे फरवरी तक हर हाल में अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ऐसे में अनावश्यक विलंब को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। लाभुक अगर फरवरी ...