रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
बदायूं, जून 13 -- बदायूं। 25 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुर निवासी अनुराग गुप्ता पुत्र महेश बाबू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 12 जून को अपने 25 हजार रुपये लेने के लिए राजीव गुप्ता के पास गए थे। रुपये मांगने पर राजीव गुप्ता ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर राजीव गुप्ता ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज मारपीट में उनके सिर और पैर में चोट आई। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.