हरदोई, मार्च 13 -- बेनीगंज। क्षेत्र के ग्राम धरौली निवासी वीरेंद्र उर्फ करन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि उसने करीमनगर मढ़िया निवासी आशुतोष तिवारी के साथ मिलकर एक चार पहिया वाहन खरीदा था, जिसमें उसने 30 हजार रुपये लगाए थे। आरोप है कि आशुतोष तिवारी ने भरोसे में लेकर वाहन अपने नाम करा लिया और बाद में बिना बताए उसे एक्सचेंज कर दिया। जब वीरेंद्र ने अपने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़ित के अनुसार 29 जनवरी की रात आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहुंचते ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वीरेंद्र का कहना है कि उसने पहले इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की थी, लेकिन उस समय केवल शांतिभंग म...