उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा दवा के एवज में रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन सकते में है। वीडियो में नर्सिंग स्टेशन पर दवा लेने आए मरीज से 100 रुपये वसूलते हुए दिखाया गया है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉक्टर अरविंद आनंद ने वायरल वीडियो में दिख रहे आउटसोर्स स्टॉफ नर्स ममता यादव और शिवप्रताप से स्पष्टीकरण तलब किया है। दोनों स्टॉफ को दो दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...