हरदोई, मार्च 25 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चितौली मजरा चपरतला निवासी सीता देवी पत्नी श्रीपाल पासी ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांव के रवि सिंह को अपनी मां की जमीन का बैनामा कराने के लिए रुपये दिए थे पर बैनामा नहीं किया। उसके बाद उसके भाई मुस्कान ने ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के एक लाख लिया। अब उक्त लोग वह पैसा वापस नहीं कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...