पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। शराब के नशे में रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट कर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी अमन कुमार का अपनी पत्नी पूजा देवी से शराब के लिए रूई मांगने को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया था। अमन ने पूजा के चेहरे को पकड़ कर उसकी नाक को दांतों से काट लिया। जिससे नाक का अगला भाग कटकर अलग हो गया। पूजा की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी की गंभीर हालत देखकर आरोपी घर से फरार हो गया। परिजन रात को पूजा को लेकर दियोरिया सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है।थानाध्यक...