रुपये न देने पर पत्नी से मारपीट का आरोप, पति-सास पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 7 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी एक महिला ने पति पर रुपये मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने सास पर भी आए दिन प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हजरतपुर निवासी नगीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे उसके पति गणेश उर्फ अशोक ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति उससे रुपये मांग रहा था। रुपये देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि उसकी सास सोमवती भी आए दिन उसे प्रताड़ित करती हैं। उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी जाती है। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.