रुपये नहीं देने पर युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र की एक युवती ने मोतीपुर के युवक पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती ने इसको लेकर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मोतीपुर थाना क्षेत्र के युवक दानिश जैन को आरोपित किया है।युवती ने पुलिस को बताया कि दानिश से सोशल मीडिया पर बीते वर्ष जान-पहचान हुई। इसे बाद उससे दोस्ती हुई। फिर युवक ने उसको प्रेम करने व शादी का झांसा दिया। इस पर उसने उससे बातचीत करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दानिश ने आत्महत्या की धमकी देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। फिर शादी का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो प्राप्त कर लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उससे रुपये मांगने लगा। जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.