पीलीभीत, मई 2 -- पूरनपुर, संवाददाता। जनसेवा केंद्र पर पहुंचे युवक ने संचालक से एक मोबाइल नंबर पर चालीस हजार रुपए डलवा और भागने लगा। दुकानदारों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव मंगतपुर के रहने वाले सादिक का खुटार हाइवे पर गढ़वाखेड़ा में जनसेवा केंद्र है। शुक्रवार को सादिक की दुकान पर दो बाइक सवार पहुंचे। इसमें एक युवक बाइक पर बैठा रहा। दूसरा युवक सादिक के पास पहुंचा और अपनी मां को ब्रेन टयूमर से ग्रसित होना बताकर चालीस हजार रुपए एक मोबाइल नंबर पर डालने को कहा। सादिक ने युवक के बताए नंबर पर चालीस हजार रुपए भेज दिए। जेब से रुपए निकालकर गिन रहा युवक अचानक भागने लगा। बाइक तक पहुंचने से पहले ही सादिक और अन्य दुकानदारो...