अमरोहा, जून 21 -- गजरौला, संवाददाता। रुपये डबल करने का लालच देकर तांत्रिक ने एक करोड़ 80 लाख रुपये हड़प लिए। शनिवार को तांत्रिक ने रुपये डबल देने का वादा किया था। युवक रुपये लेने पहुंचा तो तांत्रिक ने रुपये देने से मना कर दिया व तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। यह भी पढ़ें- 6.35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्जआकाश चौधरी का तांत्रिक के साथ संबंध बछरायूं थाना क्षेत्र के सरकड़ा कलां गांव निवासी आकाश चौधरी की जान पहचान गजरौला के अतरपुरा मोहल्ला निवासी तांत्रिक से जान पहचान थी। आरोप है कि तांत्रिक ने आकाश चौधरी को रुपये डबल करने का झांसा दिया। आकाश ने तांत्रिक को दस हजार रुपये दिए तो तांत्रिक ने आकाश को रुपये डबल करते हुए 20 हजार रुपये दे दिए। जिसके बाद आकाश को तांत्रिक पर विश्वास हो गया। ...