बदायूं, अप्रैल 8 -- कादरचौक क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव व थाना कादरचौक निवासी दक्ष मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल की शाम आढ़त से खेत स्थित ट्यूबवेल होते हुए घर जा रहा था। हरप्रसाद लेखपाल के मकान के पास उसे रजत यादव मिला, जिससे उसने अपने 6500 रुपये मांगे। इस पर रजत गाली-गलौज करने लगा और फोन कर अपने भाई अमित यादव को लाठी-डंडा लेकर बुला लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर दक्ष मिश्रा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...