गोरखपुर, नवम्बर 23 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र में रुपये के लेन-देन को लेकर अनुसूचित परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। तेनुहारी निवासी चंद्रकला देवी ने बताया कि उनके बेटे ने 1 लाख 80 हजार रुपये उधार लिए थे। 12 नवंबर को दिया गया 50 हजार का चेक ओवरराइटिंग के कारण निरस्त हो गया। इससे नाराज होकर विपक्षी पक्ष उनके घर का गेट खोलकर अंदर घुस आए। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए चंद्रकला और उनके पति को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश यादव सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ एससी/एसटी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.