रुपये के लेनदेन में भाइयों के बीच चले लाठी-डंडे, तीन घायल
इटावा औरैया, मई 17 -- जसवंतनगर। जनकपुर में रविवार को रुपये के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी राकेश कुमार के बड़े बेटे मनोज कुमार और छोटे बेटे कृष्ण मुरारी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों भाइयों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि परिवार के अन्य सदस्य भी उसमें कूद पड़े। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में मनोज कुमार, कृष्ण मुरारी व कृष्ण मुरारी की पत्नी मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.