मेरठ, मार्च 4 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के किला रोड पर रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक ने घर में घुसकर मारपीट की। युवक को बेरहमी से पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन के किला रोड यादगारपुर निवासी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका पांडवनगर निवासी योगेन्द्र उर्फ पिंटू से रुपये का लेनदेन है। योगेन्द्र उसके घर आया और रुपये मांगे। उसने कुछ और समय देने को कहा तो आरोपी ने गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। इसमें उसे गंभीर चोट आई। परिजन ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। बिजेन्द्र ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बिजेन्द्र को जिला अ...