हाथरस, जनवरी 28 -- थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के देवी नगर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जमकर हुई मारपीट में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। गांव देवी नगर में दो पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। सोमवार को भी इसी बात पर गाली-गलौज हुई थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडों से मारपीट करते और राधा को घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में विपिन कुमार, उनकी पत्नी राधा, पिता मुनीषपाल और चाचा जितेंद्र शामिल हैं। विपिन, राधा और जितेंद्र को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने ब...