नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को 33 पैसे मजबूत होकर 94.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में नरमी के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और व्यापक बाजार में कमजोर रुख ने रुपये की बढ़त को सीमित रखा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिर्जव बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से मुद्रा तथा बॉन्ड बाजार दोनों को अतिरिक्त समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.21 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.94 के उच्च तथा 95.28 के निचले स्तर तक पहुंचा। अंत में यह 94.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 33 पैसे की बढ़त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...