नई दिल्ली, मार्च 11 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को 16 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.01 (अस्थायी) पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से जोरदार वापसी करते हुए 36 पैसे चढ़कर 91.85 पर बंद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...