नई दिल्ली, जुलाई 17 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को 14 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.28 (अस्थायी) पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप के बाद घरेलू मुद्रा में लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थमी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से स्थानीय मुद्रा पर दबाव है। जानकारों ने कहा, 'संभवतः आरबीआई के हस्तक्षेप से शुक्रवार को रुपये में स्थिरता रही और इसकी चार सत्र की गिरावट थमी।' इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 100.75 पर रहा। यह भी पढ़ें- संकट के बीच रुपये में चौथे दिन भी गिरावट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...