नई दिल्ली, जून 30 -- मुंबई। रुपया मंगलवार को 14 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.65 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मासान्त अंत की आयातकों और कंपनियों की डॉलर मांग से घरेलू मुद्रा पर दबाव है और वैश्विक बाजार में जोखिम न लेने की निवेशकों की प्रवृत्ति के कारण रुपये में गिरावट आई है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप ने मुद्रा को सहारा दिया और इसकी गिरावट सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.60 प्रति डॉलर पर खुला और अंत में 94.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 14 पैसे कम है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे कमजोर होकर 94.51 पर बंद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की...