नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- मुंबई। अमेरिकी मुद्रा में व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार के बीच रुपया बुधवार को 12 पैसे टूटकर 95.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख से डॉलर मजबूत हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से 2026 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार बढ़ गए हैं। हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख ने रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.58 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.57 के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में रुपया 95.76 के निचले स्तर तक आ गया और कारोबार के अंत में यह 95.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...