रुपया 11 पैसे टूटकर 94.74 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, जून 23 -- मुंबई। रुपया मंगलवार को 11 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.74 (अस्थायी) पर रहा। डॉलर के मजबूत होने और घरेलू बाजार के कमजोर रहने से रुपये पर दबाव है। हालांकि, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही, जिससे रुपये की गिरावट सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.73 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.63 से 94.92 के स्तर तक पहुंचा और अंत में 94.74 (अस्थाीय) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले भाव से 11 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को 30 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.63 पर बंद हुआ था। यह भी पढ़ें- एक बार फिर भरभराया शेयर बाजार, Rs.6 लाख करोड़ स्वाहा, क्या हैं गिरावट के फैक्टर यह भी पढ़ें- रुपया 11 पैसे टूटकर 94.74 प्रति डॉलर पर
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.