नई दिल्ली, जनवरी 28 -- मुंबई। रुपया बुधवार को शुरुआती बढ़त को गंवा बैठा और अंत में 11 पैसे टूटकर 91.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर सूचकांक में गिरावट से मिल रहा समर्थन लगातार विदेशी पूंजी की निकासी से बेअसर हो गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी और यूरोप के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापारिक समझौते से मिली राहत से रुपया मजबूती से खुला था। हालांकि, विदेशी पूंजी की निकासी के दबाव और वैश्विक स्तर पर जारी तनाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.14 पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...