नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मुंबई। रुपया मंगलवार को 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.00 (अस्थायी) पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की समयसीमा और भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशकों में चिंता बनी रही, जिससे घरेलू मुद्रा पर दबाव देखा गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अस्थिर वैश्विक हालात के बीच विदेशी पूंजी की लगातार निकासी, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपया डॉलर के मुकाबले दबाव में बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 93.05 पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट आई और यह 93.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे कम है। हालांकि, कारोबार के दौरान रुपया 92.86 प्रति डॉलर के उच्च स्तर तक भी गया।...