रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 94.95 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, जून 1 -- मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को रुपया 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती और इजराइल-लेबनान के बीच जारी तनाव से निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा प्रभावित हुई, जिसका असर भी रुपये पर पड़ा। जानकारों ने कहा, वैश्विक तनाव एक बार फिर बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण रुपये में कमजोरी का रुख रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.