नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- नई दिल्ली। रुपया बुधवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में कमजोर रहा और सात पैसे टूटकर 95.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.89 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.85 से 95.98 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह सात पैसे की गिरावट के साथ 95.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...