नई दिल्ली, फरवरी 18 -- मुंबई। विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख की वजह से अंतरबैंक विदेशीमु्द्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 90.67 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मजबूत होते डॉलर ने रुपये में तेज बढ़त को रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 90.60 पर खुला और कारोबार के दौरान 90.60-90.71 के सीमित दायरे में कारोबार के बाद 90.67 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...