नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 95.57 (अस्थायी) पर रहा। कच्चे तेल की कीमत में सुधार और भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप से रुपये को मदद मिली। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और कच्चे तेल की ऊंची कीमत रुपये पर दबाव डाल रही हैं। रुपया शुक्रवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारियों ने बताया कि रुपया गिरावट के साथ खुला लेकिन आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप, घरेलू शेयर बाजार में दिन के निचले स्तर से मामूली सुधार और ऊंचे स्तर पर कच्चे तेल में मुनाफावसूली से उसने कुछ नुकसान की भरपाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...