रुपया नौ पैसे बढ़कर 95.28 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में मंगलवार को भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों के बीच विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने से अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 95.28 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.35 प्रति डॉलर पर खुला। यह 95.25 से 95.42 के दायरे में कारोबार करता रहा। अंत में यह 95.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की तेजी है। यह भी पढ़ें- रुपया तीन पैसे टूटकर 95.40 प्रति डॉलर पर रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.37 पर बंद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.