नई दिल्ली, फरवरी 10 -- मुंबई। रुपया मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए नौ पैसे की बढ़त के साथ 90.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू बाजारों में तेजी और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से रुपये को मजबूती मिली। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से मिल रहे समर्थन को भू-राजनीतिक तनाव एवं आयातकों द्वारा डॉलर की मांग ने बेअसर कर दिया जिससे रुपये की कीमत में स्थिरता बनी हुई है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.82 पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...