रुपया दो पैसे टूटकर 95.76 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- मुंबई। रुपया बुधवार को दो पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.76 (अस्थायी) पर रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट से रुपये पर और दबाव पड़ा, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह से उसे कुछ समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.72 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 95.72 से 95.76 के सीमित दायरे में रहा। अंत में यह 95.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.74 पर बंद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.