नई दिल्ली, मई 27 -- मुंबई। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की मामूली तेजी के साथ 95.68 (अस्थायी) पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव और बातचीत में हो रही देरी के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। विदेशीमुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू बाजारों में कमजोर रुख ने भी रुपये पर दबाव डाला। अब सबका ध्यान तीन से पांच जून के बीच होने वाली रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की आगामी बैठक पर है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.60 पर खुला, और कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.79 के निचले पर आ गया। अंत में, रुपया 95.68 (अस्थायी) पर रहा, जो इसके पिछले बंद भाव से दो पैसे कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...