नई दिल्ली, जनवरी 22 -- मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड निचले स्तर से मामूली सुधार के साथ तीन पैसे बढ़कर 91.62 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सकारात्मक टिप्पणियों से भी बाजार धारणा में सुधार हुआ। ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर भविष्य के एक समझौते का ढांचा तय हो गया है और एक फरवरी से यूरोपीय देशों पर प्रस्तावित शुल्क को फिलहाल लागू नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...