नई दिल्ली, फरवरी 25 -- मुंबई। दुनिया भर में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निधियों की धननिकासी के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया लगातार दूसरे दिन भी सीमित दायरे में रहा और डॉलर के मुकाबले एक पैसे टूटकर 90.96 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशीमुद्रा व्यापारियों के अनुसार, कमजोर डॉलर और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक धारणा ने रुपये की गिरावट को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 90.94 पर खुला और पूरे सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा, फिर 90.96 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से एक पैसा कम है। मंगलवार को, डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 90.95 पर बंद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...