नई दिल्ली, फरवरी 26 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे टूटकर 90.92 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और दुनिया की प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव रहा। विदेशीमुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि, विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट पर अंकुश लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 90.86 पर खुला और कारोबार के दौरान 90.81-90.93 के सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में 90.92 (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...