गाज़ियाबाद, नवम्बर 11 -- मुरादनगर। मोदीनगर स्थित दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुर्जर मार्केट स्थित एक दुकान से रुपए दिए बिना ही बाइक सवार युवक लगभग 11 हजार रुपए का परचून का सामान लेकर फरार हो गया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मोदी स्टील के सामने स्थित गुर्जर मार्केट में अंकित कुमार गर्ग की परचून की दुकान है। सोमवार को वे किसी काम से बाहर गए थे। दुकान पर उनकी पत्नी, बेटा एवं सहकर्मी था। इस दौरान बाइक सवार युवक दुकान पर आया और उसने करीब 11 हजार रुपए का सामान लिया। इसी बीच वे रुपये दिए बिना ही सामान लेकर फरार हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना अंकित को दी गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तरफ से बाइक का नंबर दिया गया है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.