गोपालगंज, मई 18 -- गोपालगंज।रुपए डबल करने के मामले में पुलिस की जांच के दौरान हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच व गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए बदमाशों से पूर्व में हुई पूछताछ के दौरान कई चौकानें वाली बात सामने आई है। मामले में गिरफ्तार गए गए अमित कुमार ने पुलिस को बताया है कि करीब एक वर्ष पहले दस लाख रुपए बैकुंठपुर थाने के सफियाबाद गांव निवासी मो. कमाल खान, दिलशेर खान व कतालपुर गांव निवासी जोहेब अली रुपए डबल करने के नाम पर उससे ठगी कर लिए थे।

पुलिस की कार्रवाई उसने बताया है कि सफियाबाद के मुन्ना खान के घर पर कमाल खान का रुपए डबल करने का पूरा सामान रहता था। वहीं कतालपुर गांव के असफाक खान उर्फ सुड्डू भी इस जालसाजी में शामिल हैं। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे पांच नामजद आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले म...