गोपालगंज, जून 17 -- गोपालगंज।शहर के अरार मोड़ के समीप स्थित फल मंडी में रुपए की लेन-देन को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से एक-एक युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉकटरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक शहर के जंगलिया मोहल्ले का जाकिर कुरैशी बताया गया है। उसने बताया है कि रुपए की लेन-देन को लेकर दूसरे पक्ष के लोग मारपीट किए। जिसमें वह जख्मी हो गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जख्मी युवक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाने के तमकुही गांव के स्व. मुसाहब हुसैन का 18 वर्षीय बेटा सलमान अली बताया गया है। यह भी पढ़ें- रुपए की लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट में दो जख्मी जख्मी युवक ने बताया कि वह शहर के अरार...