गोंडा, मार्च 19 -- रुपईडीह, संवाददाता। जनपद के विकासखंड रुपईडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा है। ब्लॉक क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिलेगा । सीएचसी निर्माण होने की सूचना पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ब्लॉक रुपईडीह की करीब चार लाख से अधिक आबादी है। एक लाख की आबादी पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य का निर्माण किया जाना था। शासन ने करीब 15 वर्ष पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह को उच्चीकरण कर सामुदायिक स्वास्थ्य का निर्माण करने की स्वीकृति मिली थी, जिसका भवन नगर पंचायत क्षेत्र खरगूपुर में स्थित है। रुपईडीह ब्लॉक क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न होने के चलते स्थानीय लोगों चिकित्सीय सुविधा के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। स...