सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- रुन्नीसैदपुर। रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनो का अभाव है। 33 पंचायत वाले रुन्नीसैदपुर में प्रतिदिन समान्यत: दो सौ से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज करवाने पहुंचते है। जहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के अभाव में उन्हें निजी जांच केंद्र में जाने को विवश होना पड़ता है। वहीं मोबाइल नहीं रहने पर उन्हें दवा भी नहीं मिल पाता है। वहीं नेत्र जांच सामग्री नहीं होने से भी आंख के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए मरीजों को या तो मुख्यालय की ओर रूख करना होता है या फिर निजी अस्पताल व क्लिनिक का सहारा लेना पड़ता है। इससे गरीब व मध्यमवर्ग के लोगों को आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था समूचित नहीं है। सीएचसी में बड़ी मात्रा में प्रसव पीड़िता भी पहुंचती है। ल...