रुन्नीसैदपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत, जाम
सीतामढ़ी, मई 14 -- रुन्नीसैदपुर, संवाद सूत्र। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच पर सैदपुर बस स्टैंड स्थित लखनदेई पुल के समीप बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत हो गयी। इससे स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रुन्नी निवासी 40 वर्षीय राम चंद्र साह के पुत्र सुरेश साह के रूप में की गईं है। घटना से आक्रोशित लोगों ने लखनदेई पुल पर आगजनी करते हुए यातायात प्रभावित कर दिया। वहीं घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर आवागमन बाधित रहने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर बीडीओ धनंजय कुमार, थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, सअनी मृत्युंजय यादव बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.