सीतामढ़ी, जून 15 -- रुन्नीसैदपुर। रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर-अथरी चौर में सोमवार की शाम एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह उक्त व्यक्ति को रुन्नीसैदपुर-बेलसंड मुख्य मार्ग स्थित रामपुर गांव के समीप सड़क किनारे हाथ में छड़ी लिए अर्धनग्न अवस्था में घूमते देखा गया था। इसके बाद सोमवार की शाम जब कुछ ग्रामीण अथरी-माधोपुर चौर की ओर गए तो वही व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला。 यह भी पढ़ें- अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामदघटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रुन्नीसैदपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक छोटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले ...