बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने साइबर ठगी कर ट्रांसफर हुई रकम को पीड़ित को वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी एजाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26620 रुपये वापस कराया है। 22 नवम्बर 2025 को थाना रुधौली पर सरविन्द सिंह निवासी धन्सा पोस्ट अठदमा थाना रुधौली ने शिकायती-पत्र देकर बताया था कि उनके खाते से 26020 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। अज्ञात जालसाजों ने खाते से रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलते ही साइबर सेल हरकत में आया और तकनीकी जांच शुरू कर दी। सटीक ट्रैकिंग के चलते टीम ने ठगी गई रकम को ट्रैक कर सुरक्षित पीड़ित के खाते में वापस करा दी। राशि वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने पूरी टीम का आभार जताया। टीम में आरक्षी सर्वदानंद यादव, सतीश चंद्र, सोनी भारती साइबर टीम थाना र...