बस्ती, मई 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने रुधौली गांव में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के अहिरौली निवासी सूर्यनाथ ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 17 मई की शाम करीब सात बजे विपक्षियों ने पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुधौली गांव निवासी अजय, विजय, दीपा और मनीषा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मैच के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारापीटा यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...