बस्ती, मई 3 -- रूधौली। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत गहराता जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों के ड्राई हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- रुधौली क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप ड्राई, वाहन चालक परेशानपेट्रोल-डीजल की कमी शादी-विवाह के सीजन में ईंधन संकट से आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका जताया जा रहा है। नगर पंचायत रुधौली के मुड़ियार स्थित हमारा पेट्रोल पंप बालाजी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल समाप्त होने के बाद शनिवार को भी पंप बंद रहा। पंप परिसर में ईंधन खत्म होने का पोस्टर चस्पा किया गया था।लोगों की नाराजगी पेट्रोल लेने पहुंचे बाइक व चार पहिया वाहन चालक खाली हाथ लौटते रहे। ईंधन नहीं मिलने से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिला है। वहीं रुधौली क...