बोकारो, अप्रैल 7 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के स्वांग महावीर स्थान स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह महायज्ञ 3 से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना एवं परिक्रमा की गई। वहीं वृंदावन से पधारी कथावाचिका लक्ष्मी रामायणी ने रामकथा का वाचन करते हुए कहा कि रामकथा को सुनकर यदि मनुष्य उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। रामकथा या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में पति-पत्नी को साथ आना चाहिए, जिससे व्यक्ति का अनुष्ठान पूर्ण माना जाता है। कहा कि समाज में अक्सर महिलाओं की पहचान उनके पति के कार्यों के नाम से होती है। जैसे मास्टर की पत्नी को मास्टरनी और डॉक्टर की पत्नी को डॉक्टरनी कहा जाता है। उन्होंन...