गिरडीह, फरवरी 7 -- गावां, प्रतिनिधि। श्रीश्री 1008 पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को गावां प्रखंड के पटना पंचायत के श्रीरामपुर से 260 महिलाएं कलश यात्रा पर निकलीं। महिलाएं श्रीरामपुर, बादीडीह, भेलवा, पटना एवं नगवां सकरी नदी पहुंची और कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा पुनः यज्ञशाला पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु माथे पर ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव की पट्टियां लगाए हुए थे। कलश यात्रा में बैंड पार्टी के अलावा भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोता लगा रहे थे। इस अवसर पर आचार्य लाल बाबा महाराज ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। इससे सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। माहौल भक्तिमय हो जाता है। पूर्व जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यज्ञ और परिक्रमा से हर घर का माहौल और गांव सात्विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.